Join WhatsApp

CG श्रम विभाग – नौनिहाल छात्रवृति योजना ऑनलाइन आवेदन 2021

नमस्कार मित्रो इस पोस्ट में हम आपको  CG श्रम विभाग  द्वारा दी जाने वाली नौनिहाल छात्रवृति  के बारे में जानकारी देने वाले हैं और साथ ही इस पोस्ट में हम आपको इस छात्रवृति का  ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते है बताने वाला हूँ | तो चलिए दोस्तों इस पोस्ट को continue  करते है  और आज कुछ नया सिख लेते है |

छत्तीसगढ़ नौनिहाल  छात्रवृति योजना 

नौनिहाल छात्रवृति योजना के तहत राज्य के स्कूल,स्नातक,स्नातकोत्तर,तथा पी.एच.डी. की पढाई कर रहे छात्र छात्राओ को इस योजना का लाभ दिया जायेगा | इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक के प्रथम दो  बच्चों को ही योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा 

कक्षावार वार्षिक छात्रवृति राशि

क्रमांककक्षावार विवरणवार्षिक छात्रवृति राशि
छात्रछात्राएँ
1.कक्षा 1 से 5 तक10001500
2.कक्षा 6 से 8 वीं 15002000
3.कक्षा 9 वीं से12 वीं 20003000
4.स्नातक कक्षा जैसे /बी.एस.सी./बी.कॉम/आई.टी.आई. डिप्लोमा आदि30004000
5.स्नातकोत्तर कक्षा जैसे एम.ए./एम.एस.सी./एम.कॉम/स्नातकोत्तर डिप्लोमा आदि50006000
 स्नातक स्तर की व्यावसायिक पाठ्क्रम में अधयनरत होने पर60007000
6.स्नातक स्तर की व्यावसायिक परीक्षा में अध्ययन पी.एच.डी. या शोध कार्य करने पर800010,000

छत्तीसगढ़ नौनिहाल  छात्रवृति  हेतु पात्रता

  • यांत्रिकी या चिकत्सा शिक्षा हेतु महाविद्यालय पॉलिटेक्निक अथवा अन्य पाठ्क्रम में कम से कम एक वर्ष के अध्ययन की अनिवार्यता होगी
  • यदि कोई छत्र एक वर्ष के बीच में सत्र में अध्ययन रोक या छोड़ देता है, तो उसे छात्रवृति की राशि वापस जमा करनी होगी
  • ऐसा मेधावी छात्र / छात्रा यदिअन्य शासकीय विभाग / संस्था कीकिसी योजना के तहत छात्रवृति की राशि प्राप्त करने की पात्रता रखता है, तो वह किसी एक योजना का चयन कर सकता है |
  • जो उसके लिए हितकर / लाभप्रद हो, किन्तु किसी  भी परिस्थिति में वह एक से अधिक छात्रवृति का लाभ नहीं प्राप्त कर सकता है |

नौनिहाल छात्रवृति के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

  • आवेदनकर्ता के पास खुद का हितग्राही कार्ड होना चाहिए |
  • आवेदन करने वाले के पास स्वयं का पासबुक होना अनिवार्य है|
  • आवेदन करने वाला छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए |
  • आवेदनकर्ता के पास विद्यालय  का शिक्षा प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है |

छत्तीसगढ़ नौनिहाल छात्रवृति का ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

  • नौनिहाल छात्रवृति योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।  दिए गए लिंक पर क्लिक करना है |
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको नीचे दिए स्क्रीनशॉट की तरह आपको अपने श्रम कार्ड का पंजीयन क्रमांक डालकर विवरण देखे पर क्लिक कर लेना है
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
  • लिंक क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। यहाँ पर आपको सभी पूछी गयी जानकारियों को दर्ज करना है।
  • अब आपको फॉर्म में सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना फॉर्म अपलोड करने के बाद form में दर्ज जानकारियों की जाँच कर ले।
  • इसके बाद आपको दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है । इस प्रकार आपका ऑनलाइन पंजीकरण पूरा हो जायेगा।

छत्तीसगढ़ नौनिहाल छात्रवृति का पैसा कैसे आएगा

योजना की स्वीकृति होने के बाद हितग्राही या उनके पुत्र / पुत्रियों के खाते में  सीधे पैसा RTGS /NEFT  के माध्यम से भेज दिया जाता है | दोस्तो आप अपने नौनिहाल छात्रवृति की योजना राशि का स्टेटस ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते है |

[su_button url=”https://www.cgnaukri.in/cg-smart-card-balance-check-online-2021-स्मार्ट-कार्ड-बैलें/” target=”blank” background=”#1e3893″ size=”5″ wide=”yes” radius=”5″] इसे भी देखें   👉   👀 छत्तीसगढ़ स्मार्ट कार्ड का बैलेंस चेक कैसे करे 2021 [/su_button]

हम उम्मीद करते हैं की आपको छत्तीसगढ़ नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस Post में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस छात्रवृत्ति से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इस तरह की जानकारी पाने के लिए आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।

Scroll to Top